.

.

Monday, April 5, 2021

Daily Current Affairs #7 (29 March 2021), Current Affairs in Hindi by Panini Online, Important Expected CGK MCQ,

 

 Daily Current Affairs #7

29 March 2021

Current Affairs in Hindi

by Panini Online

 

Important Expected CGK MCQ


Q- हाल ही में पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता से लैस किस बैलिस्टिक मिसाईल का सफल परीक्षण किया? 

(a)  शाहीन - 1A      

(b)  शाहीन - 2A    

(c)  शाहीन - 3A       

(d)  शाहीन - 4A  

Ans. (a)  शाहीन - 1A      

Exp. पाकिस्तान ने सतह से सतह पर मार करने वाली

शाहीन - 1A का परीक्षण 26 मार्च को कियाl इसकी रेंज 900 km हैl         

Q- भारत और बांग्लादेश के प्रधानमंत्रियों ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में किस संग्रहालय का उद्घाटन किया?

(a) बंगबंधु – नेहरु     

(b) बंगबंधु – बापू     

(c) बंगबंधु – पटेल       

(d) बंगबंधु – देसाई    

Ans.  (b) बंगबंधु – बापू     

Exp. :-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 26 मार्च को संयुक्त रूप से  बंगबंधु – बापू संग्रहालय का उद्घाटन कियाl इस संग्रहालय में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और बांग्लादेश के राष्ट्रपिता बंगबंधु की डिजिटल प्रदर्शिनी हैl यह प्रदर्शिनी इन दोनों के जीवन को समर्पित हैl        

Q- हाल ही में RBI के किस पूर्व डिप्टी गवर्नर का निधन हो गया है?  

(a) ओस्बोर्न       

(b) जेम्स टेलर     

(c) के०सी० चक्रवर्ती         

(d) सी० डी० दास       

Ans. (c) के०सी० चक्रवर्ती        

Exp. :- भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर कमलेश चन्द्र चक्रवर्ती का 26 मार्च को 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैl बैंक ऑफ़ बड़ौदा, इंडियन बैंक और पंजाब नेशनल बैंक में काम  के बाद इन्हें 2009 में RBI का डिप्टी गवर्नर बनाया गयाl इससे पहले उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में भी काम किया हैl                      

Q- 26 मार्च 2021 को किस प्रख्यात लेखक और पत्रकार का निधन हो गया?    

(a) अनिल धरकर       

(b) अनिल दूबे       

(c) अनिल राणे       

(d) अनिल सेन     

Ans. (a) अनिल धरकर

Exp. लिटरेचर लाइव और मुंबई इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल के संस्थापक और प्रसिद्ध पत्रकार और लेखक अनिल धरकर का मुंबई में निधन हो गयाl          

Q- ISSF वर्ल्ड कप में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में किस भारतीय खिलाडी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया?  

(a)  तेजस्विनी     

(b)  अनिश       

(c)  पिंकी यादव     

(d)  रानी सरनोवत     

Ans.  (c)  पिंकी यादव    

Exp. पिंकी यादव ने इस विश्व कप में 25 m स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीताl इस स्पर्धा में तीनों पदक भारत ने जीतेl

2019 में दोहा में 14वीं एशियाई चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रही थीl               

Q. हाल ही में जारी बौद्धिक सम्पदा सूचकांक में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ?     

(a) 40वां   

(b) 41वां       

(c)  42वां   

(d)  43वां     

Ans.  (a) 40वां  

Exp. :- IIP (International Intellectual Property) ने 23 मार्च 2021 को अपना ‘वार्षिक संस्करण’ श्रृंखला की 9वीं सूची जारी की l भारत इस सूची में 40वें स्थान पर रहा l यह index ‘यूएस चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स ग्लोबल इनोवेशन पालिसी सेंटर’ द्वारा प्रतिवर्ष जारी किया जाता हैl      

Q- किस दिन को विश्वभर में ‘विश्व रंगमंच दिवस’ के रूप में मनाया जाता है?

(a) 26 मार्च       

(b) 27 मार्च      

(c) 25 मार्च    

(d) 24 मार्च 

Ans.  (b) 27 मार्च     

Q- स्वेज नहर में फंसा हुआ मालवाहक जहाज, जिसके कारण इस नहर से आवाजाही ठप्प है, इस जहाज का नाम क्या है?    

(a) MV Nevergiven        

(b) MV Eevergiven      

(c) MV Nevershine      

(d) MV Blueshine       

Ans. (b) MV Eevergiven      

Exp. :- यह जहाज 400 मीटर लम्बा है तथा 59 मीटर चौड़ा हैl इस जहाज के फंसने से यह दुनिया का सबसे बढ़ा शिपिंग जाम बन गयाl हवा के झोंकों की वजह से यह फंस गयाl स्वेज नहर भूमध्य सागर और लाल सागर को जोडती हैl यह यूरोप और एशिया के बीच एक व्यापारिक मार्ग हैl      

Q- किस भारतीय रेसलर को WWE ने 2021 के लिए हाल ऑफ़ फेम के लिए चुना?     

(a) विजेंदर सिंह      

(b) द ग्रेट खली     

(c) साक्षी मलिक    

(d) बबिता फोगाट   

Ans. (b) द ग्रेट खली  

Exp. :- 

‘द ग्रेट खली’ ने 2006 में एंट्री ली थी तथा WWE ने दलीप सिंह राणा उर्फ़ द ग्रेट खली को हाल ऑफ़ फेम में शामिल किया हैl अंडरटेकर और केन को भी खली के साथ हाल ऑफ़ फेम में शामिल किया हैl                           

Q- खेल मंत्री किरिन रिजीजू के अनुसार ‘खेलो इंडिया योजना ’ को किस वित्तीय वर्ष तक बढाया गया है?   

(a) 2023-24          

(b) 2024-25      

(c) 2025-26      

(d) 2026-27    

Ans. (c) 2025-26

Exp. :- खेल मंत्री ने राज्यसभा में बताया कि ‘खेलो इंडिया योजना’ को वर्ष  2021-22 से बढाकर 2025-26 कर दिया हैl खेल मंत्रालय द्वारा वित् मंत्रालय को एक डाटा प्रदान किया गया है जिसमें यह बताया गया है कि नई खेलो इंडिया योजना के लिए 8750 करोड़ की राशी का अनुमान लगाया  गया हैl 2021-22 के बजट में 657.71 करोड़ रूपए खेलो इंडिया योजना के लिए आबंटित किये गये हैंl                            

Q- किस देश की संसद ने एक ऐसा विधेयक पारित किया जिसमें उसके वर्तमान राष्ट्रपति को 2024 से दो और कार्यकालों के लिए सक्षम बनाया जा सके ?

(a) जापान      

(b) फ़्रांस     

(c) रूस  

(d) इंग्लैड    

Ans. (c) रूस    

Exp. :- रूस की संसद ने हाल ही में एक विधेयक को मंजूरी दी है,  जिसमें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 2024 से शुरू होने वाले दो कार्यकालों के लिए सक्षम बनाया जा सकेI

Q- हाल ही में SBI के द्वारा एक रिपोर्ट पेश की गई जिसके अनुसार , भारत की covid की दूसरी लहर कितने दिनों तक चल सकती है I

(a) 90       

(b) 100     

(c) 150

(d) 200     

Ans. (b) 100      

Exp. :- SBI के आर्थिक सलाहकार सोम्य घोष के अनुसार , भारत में covid की दूसरी लहर की अवधि 15 फरबरी से 100 दिनों तक की हो सकती है I

Q- उत्तर प्रदेश सरकार केला महोत्सव (बनाना फेस्टिवल) कहाँ आयोजित करवा रही है?

(a) झाँसी       

(b) लखनऊ     

(c) सिद्धार्थनगर 

(d) कुशीनगर      

Ans. (d) कुशीनगर             

Exp. :

केला महोत्सव कुशीनगर के Budha Park में शुरू हुआl झाँसी में स्ट्रोबरी महोत्सव हुआl लखनऊ में राज्य गुड महोत्सव हुआl सिद्धार्थनगर में काला नमक चावल महोत्सव हुआl यहाँ इस महोत्सव में लोगों को केले के रेशे से बनाए गये चप्पल , कपड़े और सजावटी सामान प्रदर्शित किये गयेl

इस महोत्सव में यह दिखाया गया कि केले का हर भाग उपयोगी हैl

     

Q- किस राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा ‘मेरा मास्क मेरी सुरक्षा’ अभियान की शुरुआत की गई?  

(a) बिहार        

(b)  मध्यप्रदेश      

(c)  गुजरात  

(d) हिमाचल प्रदेश      

Ans. (b)  मध्यप्रदेश     

Exp. :

इस अभियान की शुरुआत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कीl इसमें लोगों से अपील की है कि वह मास्क पहने और दो गज की दूरी पर खड़े, लोगों को इस अभियान से जागरूक करने के लिए दिन में दो बार सायरन बजाया जाएगाl    

Q- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा किस जगह पर शहीद अशफाक उल्लाह खान चिड़ियाघर का उद्घाटन किया?  

(a) लखनऊ        

(b) गोरखपुर      

(c) कानपुर   

(d) नोएडा

Ans. (b)      

Exp. :

यह शहीद अशफाक उल्लाह खान के नाम पर गोरखपुर में खोला गयाl वह एक महान स्वतंत्रता  सेनानी थेl   

Q- किस राज्य ने पीड़ित जानवरों को स्वास्थ्य सेवा मुहैया करवाने के लिए भारत का पहला एम्बुलेंस नेटवर्क सेवा स्थापित करने की घोषणा कीI

(a) हिमाचल प्रदेश        

(b) आंध्रप्रदेश    

(c) तेलंगाना  

(d) तमिलनाडू      

Ans.   (b) आंध्रप्रदेश    

Exp. :

आंध्रप्रदेश ने पहला ऐसा नेटवर्क स्थापित करने की घोषणा कीl इस योजना के तहत 175 मोबाइल एम्बुलेंस शुरू करने की तैयारी की हैl इमरजेंसी केस में जानवरों का ऑन द  स्पॉट इलाज किया जाएगाl

Q- हाल ही में कौन सा देश उन कर्मचारियों को पेड लीव देने वाला दूसरा देश बन गया है जो गर्भपात के शिकार हुए हैं?

(a) भारत        

(b) पाकिस्तान      

(c) न्यूजीलैंड  

(d) ऑस्ट्रेलिया      

Ans. (c) न्यूजीलैंड 

Exp. :

न्यूजीलैंड की संसद ने यह कानून ‘द बेरेवमेंट बिल’ के नाम से बनाया हैl इसमें गर्भपात की शिकार महिलाओं को ३ दिन की पेड लीव का प्रावधान हैl  

Q- वर्ष 2021 का  ‘Earth hour day’ कब मनाया गया?

(a) 27 मार्च         

(b) 28 मार्च      

(c) 29 मार्च  

(d) 25 मार्च      

Ans. (a) 27 मार्च        

Exp. : ‘Earth hour day’ हर साल मार्च महीने के अंतिम

शनिवार को मनाया गयाl इस साल अंतिम शनिवार 27 मार्च को आयाl हर साल इस दिन 8:30 PM से 9:30 PM तक दुनियाभर से लाखो लोग लाइट बंद रखते हैंl       

 

No comments:

Post a Comment