.

.

Friday, February 5, 2021

Current Affairs Weekly, (Dynamic GK (Current GK) #1), 26 - 31 January 2021(with Explanation in Hindi),

 

Current Affairs Weekly 

 All Competitive Exams.

26 - 31 January 2021

by Panini Online

 

Dynamic GK (Current GK) #1

Q:-1  हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा कब मिला था ?

(a) 26 जनवरी 1971         (b) 25 जनवरी 1971

(c)  31 जनवरी 1971        (d ) 15 जनवरी 1971

Ans :- (b) 25 जनवरी 1971

Exp:-           25 जनवरी 1971 को शिमला के रिज मैदान से  प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी ने हिमाचल को पूर्ण राज्य प्रदान करने की घोषणा की और हिमाचल भारत का 18 वां राज्य बना । डा० वाई एस परमार हिमाचल के प्रथम मुख्यमंत्री बने । 15 अप्रैल 1948 को हिमाचल 30 छोटी-बड़ी रियासतों को मिलाकर अस्तित्व में आया । सबसे पहले यह chief commissioner province के रूप में अस्तित्व में आया । 1950 को इसे C - state का दर्जा दिया गया । 1956 को यह UT बना । 25 जनवरी 1971 को इसे पूर्ण राज्य का दर्जा दे दिया गया ।

Q:-2 ‘कोविशील्ड का उत्पादन कौन सी कंपनी कर रही है ?

(a) Bharat Biotech            (b) सीरम इंस्टिट्यूट

(c) डा० रेड्डी लैब            (d ) रैन्बेक्सी

Ans :- (b) सीरम इंस्टिट्यूट

Exp:- सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित की गई दवा ‘कोविशील्ड’ का उत्पादन कर रही है । कोरोना के खिलाफ दूसरी दवाई इस्तेमाल की जा रही है ‘कोवेक्सीन’ को Bharat biotech विकसित कर रही है । सीरम इंस्टिट्यूट की स्थापना 1966 में सायरस पुनावाला ने की थी । इन्हे भारत के बैक्सीन किंग के नाम से भी जाना जाता है ।

Q:3    उत्तराखंड में बालिका दिवस पर आंगनवाडी वर्कर की बेटी को एक दिन का CM बनाया गया, उसका नाम क्या है?

(a) सृष्टि गोस्वामी            (b) कलिक सुब्रमणियम

(c)  नेहा ठक्कर             (d ) प्रतीक्षा रावत

Ans:- (a) सृष्टि गोस्वामी

Exp:- बालिका दिवस, जो कि हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है । 2008 से इसे मनाने की शुरुआत हुई । इसको मनाने की शुरुआत महिला व बाल विकास मंत्रालय द्वारा की गई थी । अभी हाल ही में 24 जनवरी को इसी दिन उत्तराखंड में एक आंगनबाड़ी वर्कर की बेटी सृष्टि गोस्वामी को एक दिन का CM बनाया गया ।

Q:-4 भारत में गणतन्त्र दिवस कब मनाया जाता है ?

(a) 25 जनवरी               (b) 26 जनवरी

(c) 26 जनवरी               (d ) 31 जनवरी

Ans :- (c) 26 जनवरी

Exp:- 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस मनाया जाता है । इस दिन को हम भारतवासी राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाते है । 26 जनवरी 1949 को भारतीय संविधान को अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया । 26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि इसी दिन 1930 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया ।

Q:-5 25 जनवरी को कौन सा दिवस मनाया जाता है ?

(a) गणतन्त्र दिवस            (b) मतदाता दिवस

(c)  विज्ञान दिवस            (d ) महिला दिवस

Ans :- (b) मतदाता दिवस

Exp:-   भारत में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है । इस बार 25 जनवरी 2021 को 11 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया । 25 जनवरी 2011 को चुनाव आयोग के 61 वें स्थापना वर्ष पर राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस शुभारंभ किया ।

इस बार (2021) के राष्ट्रीय मतदाता दिवस का थीम है :-

सभी मतदाता बने :- सशक्त, सुरक्षित, जागरूक  

Q:-6 ब्रह्मपुत्र नदी को चीन में किस नाम से जाना जाता है ?

(a) संगपो                   (b) यरलुंग त्संगपो

(c) जमुना नदी               (d ) दिहांग

Ans :- (b) यरलुंग त्संगपो

Exp:- ब्रह्मपुत्र नदी हिमालय के उत्तर में तिब्बत के पठार पर स्थित मानसरोवर झील के पास से निकलती है और फिर यह पूर्व की ओर बढ़ती जाती है । चीन के तिब्बत पठार में इसे सांगपो नदी कहते हैं ।

अरुणाचल प्रदेश में इसे दिहांग नदी कहते हैं । बांग्लादेश में इसे जमुना नदी कहते हैं । असम में इसे ब्रह्मपुत्र कहते हैं । चीन में इसे यरलुंग त्संगपो कहते हैं ।

Q:-7  इनमें से किस ने थाईलैंड ओपन बैडमिंटन में महिला एकल का खिताब जीता ?

(a) कैरोलीन मारिन           (b) P. V.  Sindhu

(c) विक्टर एक्सेलसेन         (d ) क्रिस्टियल सोलवर्ग  

Ans :- (a) कैरोलीन मारिन

Exp:- स्पेन की कैरोलीन मारिन ने 17 जनवरी 2021 को थाईलैंड ओपन का खिताब जीता ।

Q:-8  ‘अमृत महोत्सव’ किस समारोह का उत्सव है ?

(a) आजादी की 75 वीं वर्ष के उपलक्ष्य में                    (b) आजादी की 50 वीं वर्ष के उपलक्ष्य में

(c) आजादी की 73 वीं वर्ष के उपलक्ष्य में             

(d ) आजादी की 72 वीं वर्ष के उपलक्ष्य में 

Ans :- (a) आजादी की 75 वीं वर्ष के उपलक्ष्य में

Q:-9   हाल ही में किस प्रसिद्ध भजन गायक का निधन हो गया ?

(a) अनूप जलोटा             (b) गुलशन

(c) नरेन्द्र चंचल              (d ) लखबीर लक्खा  

Ans :- (c) नरेन्द्र चंचल

Exp:-   नरेन्द्र चंचल जो की एक प्रसिद्ध भजन गायक थे । उनका देहांत 22 जनवरी 2021 को 80 वर्ष आयु में निधन हो गया ।

इनके प्रसिद्ध भजन थे ----- चलो बुलावा आया है , ओ जंगल के राजा मेरी मैया को लेकर आजा ।

Q:-10 हाल ही में दिल्ली और किस राज्य के बीच पहली वाणिज्यक उड़ान शुरू की गई ?

(a) अरुणाचल प्रदेश           (b) सिक्किम  

(c) नागालैंड                 (d ) केरल  

Ans :- (b ) सिक्किम  

Exp:-   हाल ही में सिक्किम और दिल्ली के बीच पहली वाणिज्यक उड़ान शुरू की गई । यह उड़ान Spice jet एयर लाइन के बाम्बार्डियर

Q400 विमान के साथ शुरू हुई ।

Q:-11 पश्चिम बंगाल के किस नेता की जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूपबमें मनाया गया ?

(a) ज्योति बसु              (b) नेता जी सुभाष चंद्र बोस  

(c) ममता बेनर्जी             (d ) सर्वानन्द सोनोवाल  

Ans :- (b ) नेता जी सुभाष चंद्र बोस 

Exp:-   भारत सरकार द्वारा 23 जनवरी 2021 को नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर पराक्रम दिवस मनाने की घोषणा की । इसका अन्य नाम वीरता दिवस है ।

Q:-12  विवादित सेनकाकु  द्वीप को लेकर किन दो देशों के बीच विवाद है ?

(a) भारत -चीन              (b) चीन – नेपाल   

(c) चीन – जापान             (d ) चीन – भूटान   

Ans :- (b ) चीन – जापान

Exp:-   सेनकाकु द्वीप प्रशांत महासागर में है । जापान इसे सेनकाकु द्वीप कहता है जबकि चीन इसे दियाओऊ द्वीप कहता है । चीन और जापान के बीच विवाद का कारण  इस द्वीप में प्राकृतिक गैस का विशाल भंडार है । 

Q:-13   इनमें से किस प्रसिद्ध गायक को मरणोपरांत पदम विभूषण सम्मान दिया जाएगा ?

(a) नरेंद्र चंचल               (b) एस० पी० बालासुब्रमणीयम    

(c) गुलशन कुमार             (d )  इनमें से कोई नहीं   

Ans :- (b ) एस० पी० बालासुब्रमणीयम    

Exp:- इनका पूरा नाम श्रीपति पण्डितराध्युल बालसुब्रमण्यम है इन्हे SBB और बालू के नाम से भी जाना जाता था । उन्हे 6 बार राष्ट्रीय फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिल चुका है ।

Q:-14   कौन सा भारतीय राज्य या केंद्र शासित प्रदेश कम आय वाले परिवारों की बेटी की शादी के लिए ‘शगुन’ नाम की योजना लागू कर रहा है ?

(a) हिमाचल                 (b) पंजाब     

(c) उत्तर प्रदेश               (d )  तमिलनाडू     

Ans :- (b ) पंजाब     

Exp:- पंजाब सरकार ‘शगुन’ नाम की योजना लागू कर रही है । इसमें बेटियों के विवाह के लिए अनुदान 31000 र् से बढ़ा कर 51000 र् कर दिया है ।

Q:-15  भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने 25 जनवरी 2021 को कितने पदम पुरस्कारों की घोषणा की   ?

(a) 120                    (b) 119      

(c) 121                     (d )131    

Ans :- (b ) 119

Exp:- कुल 119 पदम पुरस्कारों की घोषणा की गई । इसमें 7 पदम विभूषण , 10 पदम भूषण तथा 102 पदम श्री पुरस्कार शामिल है ।

Q:-16   e-EPIC का पूरा नाम क्या है  ?

(a) Electric Electoral photo identity card                    

(b) Electric Electro  photo identity card              

(c) Electric Electoral photo identity cash                   

(d ) Electric Effect photo identity card             

Ans :- (a ) Electric Electoral photo identity card          

Exp:- 25 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने e -EPIC launch किया ।

Q:-17  पिछले साल गलवान में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में 16 बिहार रेजीमेंट के कमांडिंग अफसर कर्नल संतोष बाबू को किस पदक से नवाजा गया ?

(a) परमवीर चक्र             (b) राष्ट्रीय वीरता पदक      

(c) महावीर चक्र              (d ) भारत रत्न      

Ans :- (c ) महावीर चक्र  

Exp:-  पिछले साल गलवान हमले में कर्नल संतोष बाबू को उनके शोर्य के लिए महावीर चक्र प्रदान किया गया ।

Q:-18   Together we can ‘ किस Bank का आदर्श वाक्य है ?

(a) PNB                    (b) SBI      

(c) Canara                  (d ) ICICI    

Ans :- (c ) Canara

Q:-19 Space X’ किस कारोबारी की कंपनी है , इस कंपनी ने हाल ही में एक राकेट से 143 सेटैलाइट लांच करके 2017 में इसरो द्वारा 104 उपग्रह भेजने का रिकार्ड  तोड़ दिया ?

(a) मार्क जकरबर्ग            (b) लैरी पेज       

(c) एलन मस्क               (d ) सुंदर पिचाई      

Ans :- (c ) एलन मस्क   

Exp:-  एलन मस्क SpaceX के CEO है और वह दुनिया के सफलतम व्यापारियों में से एक है ।

इस मिशन को Transporter–1 का नाम दिया गया ।

Q:-20  क्लासट्रोफोबिया से पीड़ित व्यक्ति में किस तरह का विकार पाया जाता है ?

(a) वह तंग जगह जाने से डरते है

(b) वह पानी से डरते है     

(c) वह ऊंचाई से डरते है

(d ) वह आग से डरते है       

Ans :- (a ) वह तंग जगह जाने से डरते है

Q:-21   फिल्म ‘RRR के निर्देशक कौन है ?

(a) S.S. Rajamouli            (b) राजकुमार संतोषी      

(c) सुभाष घई                (d )  कबीर खान     

Ans :- (a ) S. S. Rajamouli      

Exp:- बाहुबली और बाहुबली -द – कनकलूजन के निर्देशक की अगली फिल्म ‘RRR’ है यह आजादी से पहले 1920 के आसपास की कहानी है ।

Q:-22   इनमें से कौन सी भारतीय IMF की मुख्य अर्थशास्त्री है ?

(a) गीता गोपीनाथ            (b) अर्चना पेड़कर      

(c) नीता पूर्ण सिंह            (d ) नीता अंबानी    

Ans :- (a ) गीता गोपीनाथ     

Q:-23   अटल टनल भारत के किस राज्य में स्थित है ?

(a) हिमाचल                 (b) पंजाब     

(c) उत्तर प्रदेश               (d )  सिक्कम   

Ans :- (a ) हिमाचल      

Exp:- अटल टनल भारत के हिमाचल राज्य में है इस  सुरंग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 अक्तूबर 2020 को जनता को समर्पित किया ।

Q:-24   2021 में गणतंत्र दिवस की परेड में किस देश के सशस्त्र बलों ने हिस्सा लिया ?

(a) नेपाल                   (b) बांग्लादेश      

(c) श्री लंका                 (d )  फ्रांस   

Ans :- (b ) बांग्लादेश     

Exp:- इस बार 2021 की गणतंत्र की परेड में बांग्लादेश के 122 सदस्य सशस्त्र बलों ने हिस्सा लिया । यह 1971 के मुक्ति युद्ध की 51 वीं वर्षगांठ थी । इस परेड में बांग्लादेश ने पहली बार हिस्सा लिया । UAE और फ्रांस की सेनाए हिस्सा ले चुकी है ।

Q:-25  START’ किन देशों के बीच में एक समझौता है ?

(a) जापान -अमेरिका          (b) रूस- अमेरिका      

(c) रूस- चीन                (d ) रूस- इंग्लैंड     

Ans :- (b ) रूस- इंग्लैंड      

Exp:- START (Strategic Arms Reduction Treaty ) यह समझौता 2010 में रूस और अमेरिका के बीच हुआ था ।

 

 

by Panini Online

 

 

 

 

 

 

No comments:

Post a Comment