.

.

Wednesday, April 13, 2016

Daily Current GK in Hindi

Current Daily GK 

1 . भारतीय हाकी टीम ने सरदार सिंह के नेतृत्व में सुल्तान अजलान शाह हाकी टूर्नामेंट में         
     पाकिस्तान को  हराया। 
        भारतीय हाकी टीम  ने इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को 5 - 1  से  हरा दिया ! मजे की बात तो यह थी की भारतीय टीम ने चौथे  मिनट में ही गोल दाग कर खाता खोल लिया था ! यह जीत इस टूर्नामेंट के इतिहास  की सबसे बड़ी जीत है ! 

2 . गुडगाँव का नाम बदलकर गुरुग्राम और मेवात का नाम बदलकर नूह हो गया !
              हरियाणा सरकार ने गुडगाँव का नाम बदल कर गुरुग्राम और मेवात का नाम बदलकर नूह कर दिया ! हरियाणा सरकार की माने तो वह कह रही है कि गुडगाँव का पहला नाम गुरुग्राम ही था , धीरे - धीरे यह बदलकर गुडगाँव हो गया था ! इसका गुरुग्राम नाम गुरु द्रोणाचार्य के समय से ही था !

3 . अब आधार कार्ड साधारण पेपर पर भी मान्य होगा - UIDAI  ( Unique Identification Authority of      India )
         
             सरकार ने  साधारण पेपर पर आधार कार्ड को मान्यता दे दी ताकि प्लास्टिक आधार कार्ड बनाने के नाम पर लूट बंद हो सके ! प्लास्टिक आधार कार्ड बनाने के नाम पर 50  से 250  रूपए वसूले जा रहे हैं !

4.  पानी  के लिए युद्ध  --- यह सुना था परन्तु हमारे देश में यह हकीकत में हो रहा है ! 
              आधे भारत में सूखे के हालत पैदा हो गए हैं ! देश के लगभग 12 राज्य सूखे की चपेट में  हैं !  फसलों की बर्बादी तो हो ही रही है परन्तु वहां पर रहने वाले लोगों की दिनचर्या चलाने लायक  पानी भी नहीं मिल रहा है !  नदियाँ , बांध  ,  तालाब सब सूख रहे हैं ! विदर्ब , मराठवाड़ा , लातूर मध्य  प्रदेश जैसे क्षेत्रों में हालात बाद से बदतर हो रहे हैं !        

5.   सरबजीत सिंह की मौत के बाद किरणपाल सिंह की भी पाकिस्तान में मौत 
            किरणपाल सिंह जो कि गुरदासपुर का रहने वाला है उसे जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था ! हालाँकि लाहौर हाई कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था ! परन्तु फिर भी वह जेल में बंद था ! उसके परिवार ने बहुत गुहार लगाई परन्तु राजनितिक इच्छा शक्ति की कमी के कारण उसकी रिहाई नहीं हो सकी !  

6.  वीनू पालीवाल --- The Lady of the Harley Davidson की सड़क दुर्घटना में मौत 
            वीनू पालीवाल जो की एक बाइक राइडर थी , की मध्य प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी ! वीनू और उनका साथी दीपेश भारत भ्रमण पर निकले थे , परन्तु मध्य प्रदेश में यह दुर्घटना घट गयी !

7.     IGIA ( Indira Gandhi International Airport ) 
              इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा विश्व का पहला हवाई अड्डा बना जिसका अपना सौर ऊर्जा प्लांट है !  

8.     23 April को धूम धड़ाके  के साथ शुरू होगा  ' The Kapil Sharma Show '    
                       ' The Kapil Sharma Show '  23 April को शुरू हो रहा है ! जैसा कि सभी उम्मीद कर रहे थे,  कि  इसके पहले मेहमान शाहरुख़ होंगे  और हुआ भी ऐसा ही ! इसके पहले मेहमान शाहरुख़ ही है जो क़ि अपनी फिल्म फैन का प्रमोशन करेंगे !                               







No comments:

Post a Comment